
नई दिल्ली: खाड़ी देशों में तनाव के बीच पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में भाषण के बाद देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगने की चर्चाएं काफी जोरों से चल रही हैं। इसी के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने लॉकडाउन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं।
उन्होंने लिखा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं। मैं इसे स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई प्रस्तावना विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में यह जरूरी है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। पीएम मोदी के नेतृत्व में ईंधन, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
The global situation remains in flux, and we are closely monitoring developments across energy, supply chains, and essential commodities on a real-time basis.
Under the leadership of Hon’ble PM @narendramodi Ji, all necessary steps are being taken to ensure uninterrupted…
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) March 27, 2026
Advertisement Space
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी देश में लॉकडाउन की खबर को भ्रमक बताया है। उन्होंने संसद के बाहर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वह अफवाहों पर ध्यान न दे और डर का माहौल पैदा न करें।