
बटाला: बटाला पुलिस ने एक क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन, एक पिस्तौल और नकदी बरामद हुई है।
Advertisement Space
पुलिस ने आरोपियों से करीब 6.5 किलोग्राम हेरोइन, .30 कैलिबर पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और करीब 1 लाख की ड्रग मनी भी बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क सिर्फ नशे की तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार अवैध हथियारों और जबरन वसूली जैसे मामलों से भी जुड़े हुए हैं। इस पूरे मामले में थाना सिविल लाइंस, बटाला में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Advertisement Space