
अमेरिका के बाद, यूरोपीय देश पुर्तगाल में रह रहे विदेशियों पर भी निर्वासन की तलवार लटक रही है।पुर्तगाल से निर्वासित किए जाने वाले 4 लाख विदेशियों में से लगभग 13,380 भारतीय हैं। बताया जा रहा है कि अनुसार पुर्तगाल में 2 माह पहले बनी सरकार द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रवासी-विरोधी नीतियों को अपनाकर विदेशियों को देश से निर्वासित करने की योजना बनाई जा रही है, इसलिए वहां रहते प्रवासियों को हिरासत में लेने के आदेश दिए गए है।
बता दें कि पंजाब के कई जिलों के युवा पिछले 5-6 सालों से पुर्तगाल में कानूनी रूप से रहकर सरकरा को टैक्स अदा करके कई सरकारी सुविधाओ का लाभ ले रहे हैं। इसके बावजूद, नई सरकार उन्हें वहा से जबरन निकालना चाहती है। कुछ लोगों को पुर्तगाली सरकार ने पकड़कर जेल में भी डाल दिया है, जिनमें 10-12 भारतीय भी शामिल हैं।
पुराने आव्रजन कानून 88 और 89 के अनुसार, अगर कोई गैर-पुर्तगाली यहां आता है, वह कानूनी तौर पर परमिट प्राप्त करता है, तो वह वहां रह सकता है। पुर्तगाल से भेजे जाने वाले भारतीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को ईमेल के जरिए पत्र भेजा है, जिसमें उनसे पुर्तगाली सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध किया गया है।