फरीदकोट केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाया फंदा

फरीदकोटः फरीदकोट की केंद्रीय जेल में सोमवार देर रात को एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी की पहचान फाजिल्का के गांव काठगढ़ निवासी बलविंदर सिंह पुत्र तारा सिंह के रूप में हुई है। वह 11 साल पुराने हत्या केस में सजा काट रहा था।

Advertisement Space

बता दें पिछले 10 दिनों में फरीदकोट जेल में किसी कैदी के आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा कर बलविंदर सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया  है।

Advertisement Space

Leave a Comment