
इंटरनेशनलः ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने होर्मुज जलमार्ग में फंसे व्यापारिक जहाजों को निकालने के लिए सैन्य अभियान के तहत अमेरिकी सेना ने होर्मुज जल मार्ग में बिछाई गई ईरानी बारूदी सुरंगों को साफ करने के साथ ही व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रही ईरान की 7 छोटी सैन्य नावों को डुबो दिया।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा अमेरिकी सेना ने ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। वह होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं। ईमानदारी से समझौता करे, या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा।
अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत वह वहां गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। वहीं ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे। दूसरी ओर, संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में एक पेट्रोलियम प्लांट पर ईरानी ड्रोन हमले में 3 भारतीय घायल हो गए।