
अफगानिस्तानः अफगानिस्तान-पाकिस्तान में तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके पर किए गए हमले में 3 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Advertisement Space
अफगान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हमले की जानकारी देते लिखा कि पाकिस्तान की ओर से की गई इस गोलाबारी में अफगानिस्तान के कुनार प्रांत को निशाना बनाया गया। इस हमले में 3 आम नागरिकों की मौत,जबकि कई घायल हो गए। दूसरी ओर, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
Advertisement Space