पंजाब में सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पर लगेगी रोक


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग ने पंजाब के एडीजीपी(साइबर क्राइम ) को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर अश्लीलता परोसने वालों को खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आयोग के चेयरमैन कंवरदीप सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया का प्रभाव बच्चों पर पड़ता है क्योंकि कुछ लोग पैसा कमाने की खातिर सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट लगातार अपलोड कर रहे हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक/इंस्टाग्राम पर अश्लील भाषा, दोहरे-अर्थ वाली वीडियो, नशों और गन कल्चर को उत्साहित करने वाली वीडियो को तुरंत हटाने और बैन करने के लिए कार्यवाही करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो पर नजर रखने के लिए नोडल अफसर नियुक्त करने को कहा है। इस संबंध में 15 दिन के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment