पंजाब में 31 जुलाई को छुट्टी का ऐलान, स्कूल, कॉलेज और ऑफिस रहेंगे बंद


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर 31 जुलाई को पंजाब में गजटिड छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन सभी प्राइवेट-सरकारी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे। इसके साथ ही इस दिन पंजाब सरकार ने भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा जाएगा। सरकार ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।

Advertisement Space

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर वीरवार को सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस रोड का नामकरण करेंगे। फिलहाल भवानीगढ़, सुनाम, भीखी और कोटशमीर रोड का नाम बदलकर शहीद उधम सिंह के नाम पर करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।
शहीद उधम सिंह का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनकी इस कुर्बानी का पूरा देश ऋणी है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता।

Advertisement Space

Leave a Comment