
नई दिल्लीः रेसलर व हरियाणा से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने आज सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि डिलीवर ऑपरेश के जरिए हुई है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
उल्लेखनीय है कि विनेश कने गत माह अपने पति सोमवीर राठी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुशखबरी सांझा की थी। जैसे ही सोशल मीडिय पर विनेश फोगाट के घर कलकारियां गूंजने की खबर आई सोशल मीडिय पर बधाई दोने वालों का तांता लग गया। देश-विदेश से खेल जगत से जुड़ी शख्सियतें उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Advertisement Space