
जालंधर :- एक बैठक के दौरान अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के प्रधान आयुष अग्रवाल ने कहाँ की पंजाब की उन्नति और तरक्की मे अग्रवाल समाज का बहुत बड़ा योगदान है|
आयुष ने मीटिंग मे अग्रवाल समाज के पिता श्री अग्रसेन महाराज जी के बारे भी बताया कि महाराज अग्रसेन, न्याय और समानता के आधार है, जिन्होंने रच दिया प्रजा-हित का अनुपम संसार।
एक ईंट, एक रुपया — दिया एकता का संदेश,
समता, सहयोग और करुणा बने जिनका विशेष वेश।
अहिंसा जिनका मार्ग, पराक्रम जिनकी पहचान,
धर्म, व्यापार और मानवता का रखा सदा मान।
अग्रवाल वंश के आदर्श, समाज के उज्ज्वल दीप,
जिनके सिद्धांत आज भी करें युगों तक प्रतीप।
ऐसे दूरदर्शी महाराज को नमन बारंबार,
जिनकी शिक्षाएँ बनें सदा जीवन का आधार। आयुष ने अग्रवाल समाज के लोगो से अपील कि है कि आपस मे एक होकर रहें | ज्यादातर दल सिर्फ चंदे के लिए इस समाज का इस्तेमाल करते है | आयुष ने बताया कि आज भी नगर निगम में वैश्य अग्रवाल समाज के लोगों का काफ़ी वर्चस्व है |
बता दें कि आयुष अग्रवाल बहुत सारी अन्य संस्था से भी जुड़े हुए है जिनमे से वह शिव नगर यूथ सोसाइटी के प्रधान है, PAP गोल्फ क्लब के सदस्य है, जालंधर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सदस्य भी हैं,अग्रवाल यूथ सभा के सचिव है, बॉडी बिल्डर एंड जिम संस्था,अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासमेलन के सदस्य से भी हैं।