
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
नगर निगम जालंधर द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के अंतर्गत आज देवी सहाय S.D. Girls Senior Secondary School, इंडस्ट्रियल एरिया, जालंधर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ हलका संगठन इंचार्ज एवं वार्ड नंबर 80 से पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल मुख्यातिथित के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता के महत्व, गंदगी से फैलने वाली बीमारियों और व्यक्तिगत जिम्मेदारी की भूमिका पर प्रेरणात्मक बातें साझा कीं।
अश्वनी अग्रवाल ने विशेष रूप से वर्षा ऋतु में गंदगी के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की जानकारी देते हुए बताया कि साफ़-सफ़ाई ही इन रोगों से बचाव का सबसे कारगर तरीका है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे घर और आसपास जलजमाव न होने दें और नियमित रूप से सफाई बनाए रखें।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल हरजीत कौर जी, MCJ की ओर से CF सुमन जुग्गल, नेहा गिल, मोहित जुग्गल, पूजा, स्कूल के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ली और नगर निगम की इस मुहिम को अपने घर, गली-मोहल्लों और समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
श्री अश्वनी अग्रवाल जी ने बताया कि आम आदमी पार्टी और नगर निगम मिलकर जालंधर को साफ-सुथरा और बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए स्वच्चता बहुत जरूरी है।
