Cabinet Minister Mohinder Bhagat ने बस्ती बावा खेल इलाके में 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत की


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब के Cabinet Minister Mohinder Bhagat ने आज बस्ती बावा खेल इलाके में 53.9 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाई।

इन विकास कार्यों में 23.82 लाख रुपये की लागत से कटहिरा मुहल्ला, बस्ती बावा खेल के श्मशान घाट के नवीनीकरण के काम, आर्य समाज वेद मंदिर/धर्मशाला, बस्ती बावा खेल में 15.10 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल का निर्माण और राज नगर के राम लीला ग्राउंड में 14.98 लाख रुपये की लागत से स्टेज का निर्माण शामिल है।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए Cabinet Minister Mohinder Bhagat ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश भर में युद्ध स्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के साथ-साथ इलाकों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर जोर दे रही है।

Advertisement Space

श्री भगत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड्स की कोई कमी नहीं है और लोगों की जरूरतों को मुख्य रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देकर तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कम्युनिटी हॉल बनने से लोगों को जहां अपने धार्मिक और सामाजिक समारोह करने के लिए सुविधा मिलेगी, वहीं राम लीला ग्राउंड में स्टेज का निर्माण होने से धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां बेहतर ढंग से हो सकेंगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में भी विकास कार्य इसी रफ्तार से जारी रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इलाकावासी भी मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment