मॉनसून की भारी बारिश से पहले ही जालंधर में नहर टूटी, कॉलोनियों में घुसा पानी

मॉनसून की भारी बारिश से पहले ही जालंधर के गदईपुर के पास कालिया कॉलोनी इलाके में नहर का बांध टूटने से आसपास की कॉलोनियों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत राहत कार्य शुरू कर दिए।

पानी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए मिट्टी से भरी बोरियां लगाकर अस्थायी बांध बनाया गया। वहीं, डिच मशीन की मदद से भी नहर के टूटे हिस्से को बंद करने का काम किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि पानी लोगों के घरों के अंदर नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इसके बावजूद कॉलोनियों में पानी भरने से लोग चिंतित हैं। प्रशासन की ओर से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है। नहर टूटने का मुख्य कारण नहर में पानी का स्तर बढ़ना बताया जा रहा है। गुरुवार की रात करीब 11 बजे बांध टूट गया और पानी कॉलोनियों में घुसना शुरू हो गया।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment