कनाडा में 2 पंजाबियों को सजा, टक्कर मारने के बाद 1.3 किलोमीटर तक घसीटते रहे


Aryan Academy AD

सरेः कनाडा की प्रांत सरे में हिट एंड रन केस में दो पंजाबी छात्रों गगनप्रीत सिंह और जगदीप सिंह को दोषी ठहराया गया है। इस घटना के बाद दोनों को उनकी सजा पूरी होने के बाद निर्वासित कर दिया जाएगा। यह घटना 27 जनवरी, 2024 को लगभग 1:38 बजे की बताई जा रही है जब गगनप्रीत सिंह, जो रेड फोर्ड मस्टैंग कार चला रहा थे, ने यूनिवर्सिटी ड्राइव पर एक व्यक्ति जेसन अल्बर्ट ग्रे को टक्कर मार दी। यही नहीं टक्कर मारने के बाद अपनी कार से लगभग 1.3 किलोमीटर तक घसीटा और फिर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने 911 पर फोन करके बताया कि एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ है और उसे एक कार ने टक्कर मारी है। गगनप्रीत और जगदीप ने कुछ दूरी पर कार रोकी, ग्रे के शव को उतारा और वहां से भाग गए।

Advertisement Space

सरे प्रांतीय न्यायालय में गगनप्रीत सिंह को 6 जनवरी, 2025 और जगदीप सिंह को 7 फरवरी, 2025 को खतरनाक ड्राइविंग, दुर्घटना के बाद रुकने में विफलता और शव के साथ छेड़छाड़ के आरोपों में दोषी ठहराया गया। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि सजा पूरी होने के बाद उसे निर्वासित कर दिया जाएगा। दोनों स्टडी वीजा पर कनाडा आये थे। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ निर्वासन की कार्यवाही शुरू कर दी है, क्योंकि वे अंतर्राष्ट्रीय छात्र वीजा पर कनाडा में थे।

Advertisement Space

Leave a Comment