
नई दिल्लीः एयर इंडिया की फ्लाइट AI315, बोइंग 787 ड्रीमलाइनर जोकि हांगकांग से नई दिल्ली आ रही थी, हवाई जहाज के टेकऑफ करने के बाद आई खराबी के कारण पायलट ने वापस हांगकांग लौटने का फैसला किया और विमान को हांगकांग एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवा दिया है। जहां विमान की जांच चल रही है।
बता दें कि बीते रविवार को भी बोइंग के दो ड्रीमलाइनर प्लेन को भी तकनीकी खराबी के कारण वापिस लौटना पड़ा था। ये प्लाइट्स लंदन से चेन्नई और दूसरी फ्रैंकफर्ट(जर्मनी ) से हैदराबाद आ रही थीं।
उल्लेखनीय है कि 12 जून को एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था, जिसमें 275 लोगों की जान चली गई थी। यह उड़ान अहमदाबाद से लंदन के लिे भरी गई थी। विमान एक बिल्डिंग से टकरा गया था।
Advertisement Space