हरक सिंह रावत की बदजुबानी के लिए राहुल, रावत, वड़िंग, बाजवा, चन्नी समेत पूरी कांग्रेस मांगे माफी: कुलतार सिंह संधवां


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत द्वारा सिखों के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सिखों के प्रति मानसिकता आज भी नहीं बदली है और रावत की इस बदजुबानी के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।

संधवां ने कहा कि सिख वह कौम है जिसने सबसे ज्यादा कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया। उन्होंने हरक सिंह रावत को याद दिलाते हुए कहा कि “12 बज गए” तब कहा जाता था जब अब्दाली बेटियों-बहनों को लूटकर ले जाता था और सिख योद्धा रात के 12 बजे उस पर हमला करके उन्हें (बेटियों-बहनों) छुड़ाते थे। संधवां ने सवाल किया कि क्या इस बहादुरी का मजाक उड़ाया जा रहा है?

Advertisement Space

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए संधवां ने कहा कि कांग्रेसियों ने हमेशा सिखों के जख्मों पर मरहम लगाने की जगह नमक छिड़का है। उन्होंने 1984 के सिख नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने 84 का कत्लेआम कराया, निर्दोष सिखों के गले में टायर डालकर जिंदा जलाया और बेगुनाह लोगों की हत्याएं करवाईं।
संधवां ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा, चरनजीत चन्नी, राहुल गांधी और हरक सिंह रावत से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से सभी देशप्रेमियों, इस धरती से प्यार करने वालों और संविधान का सम्मान करने वालों का दिल दुखा है।

Advertisement Space

Leave a Comment