ये सिस्टम किसानों को मार रहा है: राहुल गांधी


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंध
महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को लेकर लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। वहीं भाजपा ने इसे घिनौनी राजीति बताया है। उल्लेखनीय है कि
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है-
सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली।
क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे।
और सरकार? चुप है। बेरुखी से देख रही है।

किसान हर दिन कर्ज़ में और गहराई तक डूब रहा है -बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीज़ल महंगा है.. लेकिन MSP की कोई गारंटी नहीं। जब वो कर्ज़ माफ़ी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज़ कर दिया जाता है।
लेकिन जिनके पास करोड़ों हैं? उनके लोन मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है। आज की ही खबर देख लीजिए – अनिल अंबानी का ₹48,000 करोड़ का SBI “फ्रॉड”।

मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे – आज हाल ये है कि अन्नदाता की ज़िंदगी ही आधी हो रही है।

Advertisement Space

ये सिस्टम किसानों को मार रहा है – चुपचाप, लेकिन लगातार और मोदी जी अपने ही PR का तमाशा देख रहे हैं।

भाजपा का पलटवार
वहीं भाजापा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए एक्स पर एक चार्ट सांझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, मृतकों की गिनती की राजनीति घिनौनी होती है,
लेकिन राहुल गांधी जैसे लोगों को आइना दिखाना जरूरी होता है।
पढ़े सांझा किया गया चार्ट

Advertisement Space

Leave a Comment