
चंडीगढ़: पंजाब मे घनी कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह आदेश 16 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेंगे।
पंजाब शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक राज्यभर के सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह बदलाव सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
Advertisement Space
Advertisement Space