
सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो लोगों ने ताबड़-तोड़ गोलियों बरसानी शुरू दीं, जिससे दस लोगों की मौत होने का समाचार है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने 50 के करीब गोलियां बरसाईं। पुलिस के मुताबिक एक हमलावर मारा गया है, जबकि इस हमले में पुलिस कर्मचारियों सहित 11 लोग घायल हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने कहा है कि बॉन्डी के दृश्य “चौंकाने वाले और दिल-दहला देने वाला बताया।“ पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया है।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वे बॉन्डी बीच पर हुई घटना पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपने नए अपडेट में कहा, “दस लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, जिसमें एक आदमी भी शामिल है जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह शूटरों में से एक है। दूसरे कथित शूटर की हालत गंभीर है।