
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 1 मई यानि कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले यह निर्णय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में लिया गया था।
Advertisement Space
विधानसभा सचिव राम लोक खटाना द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसकी केवल एक बैठक होगी।
Advertisement Space