माता-पिता के इकलौते बेटे की कनाडा में सड़क हादसे में मौत


Aryan Academy AD

कनाडाः कनाडा के ओंटारियो  में  सड़क हादसे में पंजाब के मोहाली के एक छात्र की मौत हो गई। युवक की पहचान मोहाली के लालड़ू मंडी निवासी  अरमान चौहान (22)  के रूप में हुई है। यह हादसा 5 जनवरी को ओंटारियो के हाईवे-401 पर क्रामेह टाउनशिप के पास हुआ।

पुलिस के बताया कि सूचना मिली थी कि हाईवे की पश्चिमी लेन में एक कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को मीडियन के पास एक कार खड़ी मिली, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसकी  मौत उसी कार की टक्कर से हुई या किसी अन्य वाहन की चपेट में आने से।

Advertisement Space

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और डैशकैम फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। अरमान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई के लिए कनाडा गया हुआ था। घटना की खबर मिलते ही लालड़ू मंडी और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

Advertisement Space

Leave a Comment