
अमेरिकी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते कहा कि अगर उसने उनकी हत्या कराई तो अमेरिका ईरान का नामोनिशान मिटा देगा। ट्रंप ने ‘न्यूजनेशन’ के कार्यक्रम ‘केटी पॉवलिच टुनाइट’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अगर कुछ होता है, तो वे इरान को दुनिया नक्शे से मिटा देंगे।
ट्रंप ने ईरान को धमकी देकर कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि अगर ईरान उनकी हत्या कराता है तो ईरान को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।
Advertisement Space
दरअसल ट्रंप ने खामेनेई के लगभग 40 वर्षों के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया था। ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबुलफजल शेकारची ने अमेरिका को चेतावनी देते कहा था कि अगर हमारे नेता की ओर हाथ भी बढ़ाया गया तो हम न केवल उस हाथ को काट देंगे बल्कि उनकी दुनिया में आग लगा देंगे।
Advertisement Space