ईरान के साथ युद्ध समाप्त,जल्द होंगे समझौते पर हस्ताक्षर: ट्रंप


Aryan Academy AD

इंटरनेशनल: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने और समझौते पर सप्ताहांत तक यूरोप में हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई है।

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि उपराष्ट्रपति जे डी वेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जो संभवतः इस सप्ताहांत यूरोप में आयोजित होगा।

Advertisement Space

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त कर दिया है। ईरान ने परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जताई है। यही हमारी प्रमुख शर्त थी और इसी उद्देश्य से यह सब किया था। ट्रंप ने कहा कि शेयर बाजार इस समझौते का स्वागत कर रहा है और जल्द इस पर हस्ताक्षर होंगे। जल्द ही होर्मुज जलमार्ग को फिर से खोल दिया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment