टीम इंडिया के लिए खेलेगा जालंधर का अर्जुन


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत को टीम इंडिया के अंडर 19 टीम के लिए खेलने का मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका दौरे के लिए उनके नाम का चयन किया गया। इसके साथ ही पंजाब के 3 अन्य खिलाड़ियों का नाम भी टीम में शामिल किया गया है।

कूच बिहार ट्राफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर अर्जुन सिलेक्टर की नजर में आए। अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement Space

जालंधर के राम नगर निवासी अर्जुन ने 7 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पहले कोच विक्रम सिद्धू ने उन्हें पहला बैट खरीद कर दिया था। लेफ्ट हेंडर अर्जुन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।

अर्जुन के पिता होती राम डीएवी कॉलेज के पास छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि कम इनकम के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया।

Advertisement Space

Leave a Comment