
चंडीगढ़ः पंजाब में तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ती जा रहीहै। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 सप्ताह तक पंजाब में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिसका मतलब है कि प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान होने की संभावना नहीं है।
Advertisement Space
स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से बाहर निकलते समय मास्क पहनने और पराली जलाने से बचने का आग्रह किया गया है। मौसम विभाग के मुकाबले तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। नतीजतन, राज्य के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे है।
Advertisement Space