मशीन की चपेट में आने से वर्कर की मौत,फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ वर्करों का धरना


Aryan Academy AD

लुधियाना: लुधियाना के कंगनवाल इलाके में  फैक्ट्री में काम के दौरान एक वर्कर की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर तैनात था। यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान अचानक रंजीत कुमार का हाथ मशीन में फंस गया।

साथी वर्करों ने तुरंत मशीन बंद कर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद गुस्साए फैक्ट्री वर्करों ने घटना के विरोध में फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे वर्करों का आरोप था कि फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह लापरवाह है और सुरक्षा मानकों का कोई पालन नहीं किया जा रहा।

Advertisement Space

वर्करों ने बताया कि फैक्ट्री में न तो मशीनों पर सुरक्षा कवच लगे हैं और न ही मजदूरों को सेफ्टी किट या आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसी लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे वर्करों से बातचीत की। पुलिस ने वर्करों को शांत कराने की कोशिश की और मामले की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment