जालंधर के मॉडल टाउन में फाजिल्क पुलिस की दबिश, ठगी के मामले में स्कूल मालिक को लिया हिरासत में


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर के मॉडल टाउन में ठगी मामले में फाजिल्का पुलिस ने एक घर में दबिश देकर एक नामी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी का केस दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस सुबह-सुबह करीब 5 बजे स्कूल मालिक के घर रेड करने पहुंची। पुलिस ने स्कूल को मालिक को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। हालांकि इस घटना की पूरी जानकारी फाजिल्का पुलिस ने जालंधर पुलिस को दे दी थी।

Advertisement Space

हालांकि ठगी का पूरा मामला क्या है और कितनी रकम का विवाद है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement Space

Leave a Comment