माता चिंतपूर्णी से ज्वाला जी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्राली गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में माता चिंतपूर्णी से ज्वाला जी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर- ट्राली हादसे का शिकार को गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 फीट कांगड़ा के ढलियारा के पास गहरी खाई में पलट गई।

हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। छोटे बच्चे समेत 32 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे है। घायलों का देहरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment