ISI से जुड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, सदिंग्ध हैंड ग्रेनेड और गोला-बारूद सहित गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमृतसरः पंजाब की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उक्त कार्रवाई एसएसओसी अमृतसर और एसएसओसी मोहाली की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने आरोपी  से 4 हैंड ग्रेनेड, 2 विदेशी पिस्तौलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

Advertisement Space

आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था। मॉड्यूल का संबंध चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े नेटवर्क से हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment