
उत्तर प्रदेश: यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण बोलेरो और कार में तुरंत आग लग गई।
आग लगने की वजह से बोलेरो और कर सवार 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।इनमें से ज्यादातर लोग बोलेरो में सवार थे, जिनमें कई लोग जिंदा जल गए. मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।
Advertisement Space
हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है बोलेरो में सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा गांव के रहने वाले थे और मैहर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
Advertisement Space