
चंडीगढ़ः पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान 42.9 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 23 अप्रैल को मौसम ड्राई रहने और 24 और 25 अप्रैल को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 26 अप्रैल से पंजाब के कुछ जगहों पर आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
Advertisement Space
पंजाब के फरीदकोट में सबसे ज्यादा 42.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है, जबकि 26 से 28 अप्रैल के बीच आंधी और बारिश के आसार हैं।
Advertisement Space