अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप,16 की मौत

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात को मजदूरों से भरे पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से 16 लोगों की मौत जबकि कई घायल हो गए।

हादसा इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चिखलिया फाटा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में क्षमता से कहीं ज्यादा, करीब 35 मजदूर सवार थे जो प्याज के खेतों में काम करके लौट रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी कि अचानक टायर फट गया।

Advertisement Space

बेकाबू गाड़ी तीन बार पलटी खाते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी, जहां सामने से आ रही स्कॉर्पियो उसकी चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच  गए थे।हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Advertisement Space

Leave a Comment