PM Modi कल 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 12 जुलाई शनिवार को युवाओं को बड़ा तोहफा देंगे। 12 जुलाई को ‘रोजगार मेला’ का आयोजन होने वाला है, जिसमें पीएम मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इस दौरान अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त किए गए 51 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नव-नियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।

यह 16वां ‘रोजगार मेला’ देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जबकि नियुक्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में की जा रही हैं। चयनित नए उम्मीदवार पूरे देश से आए हैं और वो जिन विभागों में शामिल होंगे, उनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय समेत कई अन्य मंत्रालय और विभाग शामिल हैं।

Advertisement Space

‘रोजगार मेला’ पीएम मोदी की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ‘रोजगार मेला’ प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 22 अक्टूबर 2022 को मिशन मोड में शुरू किया गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment