ट्रम्प की धमकी-अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया तो ईरान को धरती से मिटा देंगे,ईरान के यूएई पर ड्रोन हमला


Aryan Academy AD

इंटरनेशनलः ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने होर्मुज जलमार्ग में फंसे व्यापारिक जहाजों को निकालने के लिए सैन्य अभियान के तहत अमेरिकी सेना ने होर्मुज जल मार्ग में बिछाई गई ईरानी बारूदी सुरंगों को साफ करने के साथ ही व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रही ईरान की 7 छोटी सैन्य नावों को डुबो दिया।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा अमेरिकी सेना ने ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया है। वह होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रही थीं। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के पास आगे दो ही रास्ते हैं।  ईमानदारी से समझौता करे, या फिर दोबारा हमले झेलने के लिए तैयार रहे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की गलती की तो उन्हें धरती से मिटा दिया जाएगा।

अमेरिका ने सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास प्रोजेक्ट फ्रीडम ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत वह वहां गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। वहीं ईरान का कहना है कि होर्मुज पर उसका कंट्रोल है, उसकी इजाजत के बिना वे किसी जहाजों को गुजरने नहीं देंगे। दूसरी ओर, संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में एक पेट्रोलियम प्लांट पर ईरानी ड्रोन हमले में 3 भारतीय घायल हो गए।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment