भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की गोलियां मारकर हत्या


Aryan Academy AD

पश्चिम बंगाल:विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा लगातार जारी है । ताजा घटनाक्रम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हमलावरों ने उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में उन्हें बेहद करीब से तीन गोलियां मारीं।इस घटना के बाद पूरे राज्य में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Advertisement Space

बताया जा रहा चंद्रनाथ रथ बुधवार देर रात मध्यमग्राम इलाके में एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगों के साथ थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन गोलियां चंद्रनाथ के सीने में लगीं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से राज्य में राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ रही है। पिछले दो दिनों में सुवेंदु के पीए सहित पांच लोगों की हत्या हो चुकी है।

Advertisement Space

Leave a Comment