जालंधर में ब्लास्ट केस में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, नवांशहर से ग्रेनेड सप्लायर गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब में ब्लास्ट और ग्रेनेड हमलों को लेकर जालंधर पुलिस ने ग्रेनेड सप्लायर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी का कोई फोटो या वीडियो जारी नहीं किया गया है।

पुलिस को जांच के दौरान जमशेर इलाके से अहम सुराग मिले थे, जिसके बाद नवांशहर के बंगा निवासी दविंदर को गिरफ्तार किया गया।बताया जा रहा है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। वह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए ग्रेनेड रिसीव कर उन्हें आगे सप्लाई करता था।

जांच एजेंसियों को शक है कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा दफ्तर पर हुए हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड भी इसी नेटवर्क के जरिए पहुंचाया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसे विस्फोटक सामग्री और ग्रेनेड ड्रोन के जरिए सप्लाई किए गए थे।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment