मानव तस्करी और फायरिंग मामले में पंजाबी मूल के 2 युवक गिरफ्तार


Aryan Academy AD

कनाडा: कनाडा पुलिस ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में पंजाबी मूल के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पील रिजनल पुलिस ने निवासी कबीर जांगड़ा (23) को गिरफ्तार किया है। कबीर ने साल 2025 में एक महिला से संपर्क कर उसे अपने झांसे में लिया और बाद में जबरन देह व्यापार में धकेल दिया। इसी मामले में पुलिस ने 24 अप्रैल को कबीर जांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

पील रिजनल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी, तस्करी से लाभ कमाने और यौन सेवाओं के विज्ञापन जारी करने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Advertisement Space

वहीं, सरे पुलिस सर्विस ने 27 साल के जसकरण सरोय को जबरन वसूली और एक घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। फायरिंग 94A एवेन्यू और 127 स्ट्रीट के पास एक घर पर की गई थी । घटना के समय परिवार घर के अंदर मौजूद था, हालांकि किसी को चोट नहीं आई।सरे पुलिस की एक्स्टॉर्शन रिस्पांस टीम ने एक घर में छापेमारी कर और मुख्य आरोपी जसकरण सरोय को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Space

Leave a Comment