हिमाचल में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत; मनाली घूमने के बाद जा रहे थे डलहौजी

हिमाचल प्रदेशःचंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा चंबा जिले के ककीरा के घार इलाके में सुबह करीब 3 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक इनोवा क्रिस्टा कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertisement Space

हादसे का शिकार हुए सभी लोग गुजरात के रहने वाले थे। कार में 10 लोग सवार थे। सभी मनाली घूमने के बाद डलहौजी की तरफ जा रहे थे।  दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि खराब मौसम और फिसलन भरी सड़क के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

Advertisement Space

Leave a Comment