
अमृतसरःअमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सीमा सुरक्षा बलों ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति को पकड़ा है।
संदिग्ध को बीएसएफ ने अमृतसर ग्रामीण जिले के थाना रमदास क्षेत्र के अंतर्गत बीओपी दरिया मनसूर के पास भारत-पाक फेंसिंग के पास घूमते पकड़ा है। पकड़ा गया संदिग्ध खुद को ओडिशा का रहने वाला बता रहा है। फिलहाल बीएसएफ और खुफिया एजेंसियां पूछताछ में जुटीं है।
Advertisement Space
Advertisement Space