मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी,मची चीख-पुकार

मोहाली: मोहाली में जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास शुक्रवार सुबह मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी निजी बस ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान एक युवक के बस के नीचे आने से उसका हाथ बुरी तरह कुचला गया। इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बस की खिड़कियों के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बस में 45 यात्री सवार थे।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment