जगराओं में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग,2 KM तक दिखा आग का गुबार


Aryan Academy AD

जगराओं: लुधियाना के जगराओं के कोठे खजुरा में फर्नीचर फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है।

Advertisement Space

वहीं अंदर काम कर रहे 50 के करीब कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि वेल्डिंग करते समय चिंगारी निकलने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ फैक्ट्री के अंदर ज्यादा मात्रा में लकड़ी और फर्नीचर का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment