त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग


Aryan Academy AD

नेशनल: राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ।

Advertisement Space

जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद करीब 5:30 बजे ट्रेन के बी-1 कोच में आग लगने की सूचना मिली। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सतर्क कर ट्रेन को रोककर 680यात्रियों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की टीम  ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग की चपेट में आने से दो कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

Advertisement Space

Leave a Comment