
उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड में भूस्खलन के चलते करीब 10 हजार श्रद्धालुओं रास्ते में फंस गए।
Advertisement Space
एसडीआरएफ ने बताया कि मंगलवार देर रात मुनकटिया में भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था । इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने लगभग 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। वहीं बद्रीनाथ से दिल्ली के तीर्थयात्रियों को लेकर आ रहे एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को बुधवार को एक तकनीकी समस्या के कारण टिहरी जिले में चंबा-आराकोट क्षेत्र में आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
Advertisement Space