जालंधर के गदईपुर में मिली युवक की लाश,शरीर पर मिले कट के कई निशान

जालंधरः जालंधर के गदईपुर में मुर्गी फार्म के पास एक युवक की लाश मिलने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। राहगीर विशाल गिरी ने बताया कि लाश पड़ी देख उसने तुरंत थाना-8 पुलिस को सूचित किया।

पुलिस को लाश के पास ही युवक की बाइक मिली जिसका नंबर पीबी-08-FS 3587 है। बाइक के वाइजर पर शिवसेना के तार का निशान मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शरीर पर कट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की अशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment