
चंडीगढ़ः अपने सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी, जिनमें से पहले चरण के तहत 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य पहले ही चल रहा है तथा तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले होनहार खिलाड़ियों को इन नई सुविधाओं में उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कि इसका उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोक-टोक के इतने बड़े पैमाने पर फैल गया और पंजाब के कई युवा नशे के आदी हो गए।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है। राज्य सरकार ने पंजाब के प्रत्येक गांव में आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक ऐतिहासिक मिशन शुरू किया है। भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि लगभग 13,000 गांवों को उच्च-स्तरीय खेल मैदानों से लैस किया जाएगा और इस परियोजना के पहले चरण के तहत पहले ही 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
पंजाब की खोई हुई शान को होगी बहाल
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर और विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले होनहार खिलाड़ियों को इन नई सुविधाओं में उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने पुष्टि की कि पंजाब सरकार राज्य की खोई हुई शान को बहाल करने के अपने प्रयासों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले तैयारियों के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की है, जिसके पहले ही सकारात्मक परिणाम सामने आ चुके हैं। अपनी सरकार द्वारा खेलों को प्रमुख प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की विशेषज्ञता का पूरा उपयोग किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पंजाब ने हरभजन सिंह, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अन्य सितारे पैदा किए हैं।