बाप ने 6 साल के बेटे को दर्दनाक मौत


Aryan Academy AD

पटनाः बिहार के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में 6 साल के बच्चे की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। हत्या के बाद आरोपी बाप वारदात स्थल से फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार होटल में रह रहा था। दंपति के साथ 6 साल का बच्चा भी था। आज अचानक बच्चे के कत्ल की खबर सामने आई है। बच्चे के पिता ने किन कारणों से अपने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला पुलिस जांच कर रही है।
बच्चे की मां ने होटल में पास कमरों और होटल के मैनेजर को बच्चे को मारे जाने की सूचना दी, इस बीच आरोपी बाप होटल से फरार हो गया। पुलिस ने लाश को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment