पाक डॉन शहजाद भट्टी से संबंधों को लेकर मानसा में NIA की रेड


Aryan Academy AD

मानसा: पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के साथ संबधों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज मानसा के एक व्यक्ति के घर पर मंगलवार सुबह रेड की। जानकारी के मुताबिक यादविंदर नाम के व्यक्ति पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के साथ बातचीत करने के आरोप हैं।

एनआईए की टीम ने यादविंदर के घर की तलाशी लेकर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शहजाद भट्टी इस व्यक्ति से किस प्रकार के काम करवाना चाहता था। इस दौरान कई मोबाइल नंबरों की जानकारी ली गई।

Advertisement Space

वहीं इस मामले यादविंदर सिंह का कहना है कि दूसरी बार एनआईए की टीम उसके घर जांच करने के लिए आई है। वह करीब दो साल पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। उस दौरान दोनों के बीच चैट और बातचीत भी हुई थी। उन्हें 15 जून को चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में दोबारा पेश होने के लिए कहा है, जहां उनसे आगे भी पूछताछ की जाएगी

Advertisement Space

Leave a Comment