Military Vocational Training Center में ठेके के आधार पर एजुकेशन इंस्ट्रक्टर व पार्ट टाइम क्लर्क की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे

जालंधर : Military Vocational Training Center में 11 महीनों के लिए ठेके के आधार पर एक एजुकेशन इंस्ट्रक्टर और एक पार्ट टाइम क्लर्क के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भूपिंदर भोला (रिटा.) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के एक पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता सेवामुक्त जे.सी.ओ./हवलदार (आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स) या पूर्व सैनिकों के आश्रित (साइंस व गणित विषय के साथ) ग्रेजुएशन होनी चाहिए। इसी प्रकार पार्ट टाइम क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवार पूर्व सैनिक क्लर्क/जी.डी. (एस.डी.) होना चाहिए।

Advertisement Space

उन्होंने आगे बताया कि एजुकेशन इंस्ट्रक्टर को प्रति माह 12,000 रुपये तथा पार्ट टाइम क्लर्क को 8,500 रुपये वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज और बायो-डेटा जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय, शास्त्री मार्किट लाडोवाली रोड, जालंधर में 28 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा करवा सकते है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment