Ludhiana News: विधायक का ड्राइवर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, AAP MLA बोलीं-थप्पड़ नहीं मारा

Ludhiana News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लुधियाना साउथ से AAP MLA राजिंदर पाल कौर छीना कथित तौर पर एक ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के कारण सत्ताधारी पार्टी की नेता पर मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं। घटना लुधियाना के डाबा रोड की बताई जा रही है। सोशल मीडिय पर घटना का वीडियो वायरल होने पर ट्रक यूनियन और साथी चालकों का गुस्सा फूट पड़ा और ड्राइवरों ने सड़क पर धरना देकर विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व एफआईआर दर्ज करने की मांग की। दूसरी ओर विधायक का कहना है कि उन्होंने ड्राइवर को थप्पड़ नहीं मारा। जहां तक हाथ उठाने की बात है तो उन्होंने ड्राइवर से चाबियां मांगी थीं। ड्राइवर पर लोगों लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाया था।

Advertisement Space

विधायक का कहना है कि उन्होंने इलाके की तंग सड़कों पर भारी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए डिप्टी कमिश्नर और दूसरे अधिकारियों से पहले ही बात की थी। मामले की जानकारी डाबा पुलिस स्टेशन को दी गई है और उन्होंने ट्रक की चाबियां और ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। विधायक ने यह भी दावा किया कि उनके पास एक वीडियो है जिसमें ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाने की बात मानी है। उन्होंने कहा कि तंग सड़कों पर इस तरह गाड़ी चलाने से आने-जाने वालों को खतरा हो सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment