हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद अमेरिका का ईरान पर हमला


Aryan Academy AD

ईरान:होर्मुज जलमार्ग के पास अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर के  दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर हमला किया है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई कर जॉर्डन में स्थित  हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया है, जहां अमेरिकी सैन्य बल तैनात हैं।

Advertisement Space

हालांकि, जॉर्डन और अमेरिका दोनों ने जॉर्डन को निशाना बनाकर किए गए किसी भी हमले की अभी पुष्टि नहीं की। ईरान के अर्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उसने मुवाफ्फक सल्ती एयर बेस पर मिसाइलें दागी हैं।इस युद्ध के कारण होर्मुज जलमार्ग लगभग अवरुद्ध हो गया है और वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल आया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हेलिकॉप्टर क्रैश के लिए ईरान को दोषी ठहराया है।

Advertisement Space

Leave a Comment